Sirohi News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, मौके पर हुई दो की मौत, एक ने रास्ते में दम तोड़ा

जिले के सिरोही-पालनपुर फोरलेन पर रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना गांव के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में कोटड़ा अचपुरा निवासी धनाराम (55) और रामपुरा निवासी राजूराम (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बदाराम (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके ऊपर से ट्रेलर का पहिया गुजर गया था। उसे 108 एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें:Jalore:दूध डेयरी की आड़ में चल रही एमडी फैक्टरी का पर्दाफाश, केमिकल ड्रम व नकली घी बनाने के उपकरण जब्त दुर्घटना की सूचना मिलते ही रोहिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल रोहिताश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को हटाकर मोर्चरी भिजवाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर यातायात सुचारू कराया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। बाद में पुलिस ने मार्ग को साफ कर यातायात सामान्य किया। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर, पिंडवाड़ा एसडीएम, तहसीलदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर पलटा ट्रेलर इसी बीच कांडला-सिरोही हाईवे पर राजगढ़ मोड़ के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक केबिन में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। दोनों को चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर हरियाणा से गुजरात की ओर जा रहा था और ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#CityStates #Crime #Rajasthan #Sirohi #SirohiRoadAccident #TrailerBikeCollision #ThreeKilledSirohi #BhimanaAccident #RajasthanHighwayCrash #SirohiNews #RoadCrossingAccident #PoliceInvestigationRajasthan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 22:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sirohi News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, मौके पर हुई दो की मौत, एक ने रास्ते में दम तोड़ा #CityStates #Crime #Rajasthan #Sirohi #SirohiRoadAccident #TrailerBikeCollision #ThreeKilledSirohi #BhimanaAccident #RajasthanHighwayCrash #SirohiNews #RoadCrossingAccident #PoliceInvestigationRajasthan #VaranasiLiveNews