Chamba News: तीन ने छोड़ा मैदान, 35 उम्मीदवारों के बीच होगी चुनावी जंग

चंबा। 11 वार्डाें वाली नगर परिषद चंबा में अब 35 उम्मीदवारों के बीच पार्षद पद जीतने के लिए चुनावी जंग होगी। बुधवार को तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इनमें धड़ोग वार्ड से चंदन, कसाकड़ा से प्यार चंद और सपड़ी से महाराज कृष्ण बड़याल शामिल हैं। अब 35 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न भी वितरित कर दिए गए। अब शहर में चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ेगा। जानकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के दौरान 11 वार्डाें से 38 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। हरदासपुरा वार्ड में चार उम्मीदवार आमने-सामने हैं। गौरतलब है कि सपड़ी वार्ड से पति और पत्नी ने वार्ड पार्षद के लिए नामांकन भरा था। पति ने नाम वापस ले लिया है और पत्नी चुनाव लड़ेंगी। चुनाव चिह्न लेकर अब प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर गए हैं। 17 मई को मतदान प्रक्रिया होगी।एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती का कहना है कि तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया है। 35 उम्मीदवार अब चुनाव लड़ेंगे।

#ThreeLeftTheField #TheElectoralBattleWillBeBetween35Candidates #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 22:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: तीन ने छोड़ा मैदान, 35 उम्मीदवारों के बीच होगी चुनावी जंग #ThreeLeftTheField #TheElectoralBattleWillBeBetween35Candidates #VaranasiLiveNews