Panipat News: श्री जगन्नाथ मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक रथयात्रा महोत्सव आज से , लाइटाें और 500 मीटर रंग बिरंगे कपड़ों से सजाया
पानीपत। श्री जगन्नाथ मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक रथयात्रा महोत्सव मंगलवार को शुरू होगा। पहले दिन सुबह गणेश पूजन कर सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। रथयात्रा महोत्सव के लिए मंदिर को रंग बिरंगे कपड़े और लाइटों से सजा दिया है। इस बार मंदिर में करीब 500 मीटर रंग बिरंगा कपड़ा लगाया गया है। मंदिर के प्रधान राजेंद्र गुप्ता और सचिव प्रदीप तायल ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को सुबह 08:15 बजे गणेश पूजन के साथ की जाएगी। इसके बाद श्री सनातन धर्म संगठन द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसमें सत्र न्यायाधीश नीलिमा शांगला मुख्यातिथि रहेंगी। शाम को वृंदावन से साध्वी पूर्णिमा दीदी द्वारा राधा नाम संकीर्तन के माध्यम से भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। मंदिर में बुधवार को भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें रक्तदान के साथ नेत्र जांच और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसी दिन एक शाम ठाकुर जी के नाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें वृंदावन के ब्रज रसिक बाबा चित्र-विचित्र बिहारी दास महाराज अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। वीरवार को रथयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दोपहर बाद करीब एक बजे विशेष पूजन के साथ शुरू की जाएगी। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू रथयात्रा शहर के विभिन्न मुख्य बाजारों से होती हुई ऐतिहासिक श्री देवी मंदिर पहुंचेगी। यहां विशेष पूजन किया जाएगा। रथयात्रा यहां से जगन्नाथ मंदिर में संपन्न होगी। इसके साथ भंडारा लगाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने तीनों दिन के कार्यक्रम की सब तैयारियां पूरी कर ली हैं।
#Three-dayAnnualRathYatraFestivalBeginsTodayAtTheShreeJagannathTemple #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 06:05 IST
Panipat News: श्री जगन्नाथ मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक रथयात्रा महोत्सव आज से , लाइटाें और 500 मीटर रंग बिरंगे कपड़ों से सजाया #Three-dayAnnualRathYatraFestivalBeginsTodayAtTheShreeJagannathTemple #VaranasiLiveNews
