Ambala News: बिजली दरबार में पहुंचीं तीन शिकायतें

अंबाला सिटी। सिटी के अग्रसेन चौक स्थित विद्युत भवन में वीरवार को सुबह 11 बजे बिजली दरबार का आयोजन किया गया। यह बिजली दरबार यूएचबीवीएन की ओर लगाया गया। इस बिजली दरबार में एक्सईएन हरीश गोयल ने लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान तीन शिकायत आई। इसमें अंबाला शहर के रोशनपुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि डेढ़ साल पहले उन्होंने टयूबवेल का कनेक्शन अप्लाई किया था। लेकिन आज तक उन्हें कनेक्शन नहीं दिया गया। दूसरी शिकायत में बडौली गांव निवासी बारूराम ने बताया कि उसके टयूबवेल के कनेक्शन की वोलटेज कम रहती है। तार लंबी होने के कारण उन्हें यह समस्या पिछले लंबे समय से हो रही है। इसी तरह से तीसरी शिकायत में बकनौर से बहादुर सिंह ने बताया कि नसीरपुर के सुरिंदर नगर में उनका प्लाट है, इस प्लाट के आगे बिजली निगम के कर्मचारियों की ओर से खंभा लगा दिया गया इस खंभे हो हटावाया जाए। संवाद

#ThreeComplaintsReachedBijliDarbar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 03:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: बिजली दरबार में पहुंचीं तीन शिकायतें #ThreeComplaintsReachedBijliDarbar #VaranasiLiveNews