Cyber Crime: निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, गाजियाबाद से तीन दबोचे

निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गाजियाबाद से गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करते थे। घटना का खुलासा तब हुआ जब 23 अप्रैल को एक पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसे उसकी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से एक ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया। आरोपियों ने उसे कम समय में पैसा डबल करने का लालच दिया और उसके खाते से बड़ी रकम ठग ली। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में साइबर टीम ने तकनीकी जांच और सर्विलांस की मदद से गिरोह का पीछा किया। टीम ने गाजियाबाद से तीन आरोपियों को दबोच लिया। इसमें अनीस यादव (निवासी कानपुर देहात), दीपक (निवासी बुलंदशहर), रिंकू सिंह (निवासी हापुड़) शामिल हैं। ये सभी पेशेवर अपराधी हैं। इस गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और केरल से कुल 13 शिकायतें पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, सात एंड्रायड और 27 की-पैड फोन, 46 चेकबुक, पांच पासबुक और 13 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इनके पास से 27 विभिन्न फर्मों की स्टांप मोहरें, 55 क्यूआर कोड, तीन स्वाइप मशीन और एक पैन ड्राइव भी मिला है।

#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #CyberThagi #CyberCrime #AccusedArrested #Investment #Instagram #AligarhNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 17:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Cyber Crime: निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, गाजियाबाद से तीन दबोचे #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #CyberThagi #CyberCrime #AccusedArrested #Investment #Instagram #AligarhNews #VaranasiLiveNews