होली के विवाद से शुरू हुई दुश्मनी: जेल से बाहर आते ही फिर सक्रिय हुआ गुगली गैंग, फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार
फ्लायं मंडाल में रिंग रोड टोल प्लाजा से पहले हरिपुर मंडल में शनिवार रात हुई दो गुटों में फायरिंग के बाद सतवारी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजिंद्र सिंह उर्फ बब्बू, रघुवीर सिंह और शिवम चौधरी से पिस्टल बरामद हुई है। मुख्य आरोपी कुख्यात अपराधी हैप्पी चौधरी उर्फ गुगली समेत अन्य फरार हैं। पुलिस के अनुसार गुगली और पारस शर्मा के बीच पांच साल से रंजिश है। पहले दोनों साथ रहते थे लेकिन किसी बात को लेकर हुई अनबन के बाद जानी दुश्मन बन गए। हैप्पी ने गुगली गैंग बनाई जबकि पारस दूसरी गैंग से जुड़ गया। शनिवार को पारस भाई ऋषभ के साथ रिंग रोड इलाके में था। इसकी भनक गुगली गैंग को लगी तो उन्होंने हमला कर दिया। जीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अमृतसर रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार गुगली को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया था। एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया है। घायल पारस शर्मा के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
#CityStates #Jammu #FiringCase #HaripurMandalFiring #GooglieGang #HappyChaudhary #ParasSharma #GangWar #SatwariPolice #RingRoadFiring #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 11:46 IST
होली के विवाद से शुरू हुई दुश्मनी: जेल से बाहर आते ही फिर सक्रिय हुआ गुगली गैंग, फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Jammu #FiringCase #HaripurMandalFiring #GooglieGang #HappyChaudhary #ParasSharma #GangWar #SatwariPolice #RingRoadFiring #VaranasiLiveNews
