Eid 2026: शाहजहांपुर में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, मुल्क में अमनो-अमान की दुआ मांगी
शाहजहांपुर में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को परंपरागत तरीके से पुरखुलूस माहौल में मनाया जा रहा है। ईदगाह बड़े खुत्बे, जामा मस्जिद और गदियाना ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की गई। इस बीच अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमनो-अमान की दुआ की गई। यहां से बच्चों को तालीम देने व ईरान-इस्राइल के युद्ध विराम को लेकर हिंदुस्तान की ओर से पहल करने की अपील की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह सात बजे से ईदगाह बड़े खुत्बे में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोग अपने परंपरागत लिबास कुर्ता-पायजामा और सिर पर टोपी लगाए हुए थे। ईदगाह में लोग कतारबद्ध होकर बैठ गए। इस बीच शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तकरीर कर देश के वर्तमान हालात पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने नमाज अदा करने का तरीका बढ़ाया। ईदगाह कमेटी के सचिव सैयद कासिम रजा ने मुसलमानों से बच्चों को तालीम देने पर जोर दिया।
#CityStates #Shahjahanpur #Eid2026 #EidMubarak #Eid-ul-fitr #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 08:46 IST
Eid 2026: शाहजहांपुर में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, मुल्क में अमनो-अमान की दुआ मांगी #CityStates #Shahjahanpur #Eid2026 #EidMubarak #Eid-ul-fitr #VaranasiLiveNews
