Sonipat News: जिनको शराब तस्करी के आरोप में पकड़़ा वो निकले बेकसूर

खरखौद। पुलिस गश्त के दौरान बुधवार रात को तस्करी कर ले जाई जा रही 180 पेटी शराब के मामले में काबू किए गए युवकों की जांच में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई। इसके चलते आबकारी विभाग के निरीक्षक की जांच में उनके बेदाग पाए जाने पर छोड़ दिया गया। लेकिन पुलिस शराब व गाड़ी के पकड़े जाने पर पास खड़े युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले आई थी।पुलिस को गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में शराब से भरी हुई एक पिकअप बरामद हुई थी। इस दौरान वाहन चालक मौके से भाग गया था जबकि पास खड़े दो युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ लिया था। प्रारंभिक तौर पर दोनों पर शक जताया जा रहा था कि वह मौके से बरामद शराब मामले में संलिप्त हैं। ऐसे में खरखौदा पुलिस शराब से भरी गाड़ी के साथ ही मटिंडू निवासी अजय और रोहतक निवासी हिमांशु को अपने साथ थाने ले आई थी। थाने पहुंचे आबकारी विभाग के निरीक्षक अश्वनी ने जब दोनों युवकों ने पूछताछ की तो दोनों में से किसी की भी शराब को लेकर संलिप्तता नहीं मिली। इस पर पुलिस की तरफ से उन्हें छोड़ दिया गया। अब पुलिस का पूरा फोकस फरार चालक जुलाना निवासी हरविंद्र की तलाश पर है। इसकी गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे नेटवर्क से पर्दा उठ पाएगा। चालक के पकड़े जाने पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

#ThoseArrestedOnChargesOfLiquorSmugglingTurnedOutToBeInnocent. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 01, 2026, 17:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: जिनको शराब तस्करी के आरोप में पकड़़ा वो निकले बेकसूर #ThoseArrestedOnChargesOfLiquorSmugglingTurnedOutToBeInnocent. #VaranasiLiveNews