मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन मनाने यूपी गया परिवार, पीछे से 60 लाख की चोरी; 27 तोला सोना और चार किलो चांदी ले गए चोर

शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रक्षाबंधन मनाने के लिए परिवार का घर से बाहर जाना चोरों के लिए मौका बन गया। सूने मकान में घुसे बदमाश करीब 60 लाख रुपए का माल समेटकर फरार हो गए। चोरों ने घर के तीन कमरों के ताले तोड़े, अलमारियां खंगालीं और पुश्तैनी जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। 28 अगस्त को परिवार गया थाकानपुर मामला शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र का है। दौलत सिंह होटल के पीछे रहने वाले ठेकेदार मातादीन अग्रवाल अपने परिवार के साथ 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने कानपुर गए थे। रविवार रात जब परिवार वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मकान के तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के दरवाजे भी तोड़े गए थे। चोर घर से करीब 27 तोला सोने के जेवरात, 4 किलो चांदी, 4 लाख रुपए नकद समेत करीब 60 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। पुश्तैनी गहनों पर हाथ साफ मातादीन अग्रवाल की पत्नी रश्मि अग्रवाल के मुताबिक, चोरी हुए अधिकांश जेवरात पुश्तैनी थे, जिनकी परिवार के लिए केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक कीमत भी थी। वहीं, घर में रखे 4 लाख रुपए मकान की दूसरी मंजिल पर चल रहे निर्माण कार्य के खर्च के लिए रखे गए थे। घटना की सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल से अहम सुराग जुटाने की कोशिश की। यह भी पढ़ें:कटनी की निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा, विदेश भागने की आशंका में लुकआउट नोटिस की तैयारी रेकी के बाद वारदात का शक पुलिस को आशंका है कि चोरों ने वारदात से पहले मकान की रेकी की थी। परिवार कब घर से बाहर गया और कब वापस लौटेगा, इसकी जानकारी जुटाने के बाद चोरी को अंजाम दिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी 28 अगस्त की रात हुई या उसके बाद किसी दिन। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Shivpuri #शिवपुरीचोरी #शिवपुरीचोरीकीवारदात #60लाखकीचोरी #27तोलासोनाचोरी #4किलोचांदीचोरी #रक्षाबंधनपरचोरी #फिजिकलथानाचोरी #सूनेमकानमेंचोरी #शिवपुरीक्राइमन्यूज #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 11:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन मनाने यूपी गया परिवार, पीछे से 60 लाख की चोरी; 27 तोला सोना और चार किलो चांदी ले गए चोर #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Shivpuri #शिवपुरीचोरी #शिवपुरीचोरीकीवारदात #60लाखकीचोरी #27तोलासोनाचोरी #4किलोचांदीचोरी #रक्षाबंधनपरचोरी #फिजिकलथानाचोरी #सूनेमकानमेंचोरी #शिवपुरीक्राइमन्यूज #VaranasiLiveNews