100 रुपये के लिए बुजुर्ग का कत्ल: चोर ने मांगी नकदी, न दी तो रिटायर्ड शिक्षक का कत्ल; विदेश में रहते है परिवार
गुरुग्राम में न्यू कालोनी में रविवार रात को 100 रुपये के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। चोरी के इरादे से बुजुर्ग के घर में घुसा चोर 100 रुपये की मांग कर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने धक्का दिया, जिससे वह गिर गई और उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए तो आरोपी छत से दूसरे के घर में नीचे उतरकर छिप गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो से तीन घंटे की कड़ी तलाश के बाद उसे धर दबोचा। हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला निवासी सूरज गुप्ता के रूप में हुई है।
#CityStates #Gurugram #Haryana #GurugramMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 09:32 IST
100 रुपये के लिए बुजुर्ग का कत्ल: चोर ने मांगी नकदी, न दी तो रिटायर्ड शिक्षक का कत्ल; विदेश में रहते है परिवार #CityStates #Gurugram #Haryana #GurugramMurder #VaranasiLiveNews
