Meerut News: बच्चों को बाहुबली भगवान के बारे में बताया

मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के तत्वावधान में महावीर जयंती भवन में पूजन प्रक्षाल शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन सौरभ जैन सराफ ने किया। बच्चों को बाहुबली भगवान के जीवन, तपस्या और आध्यात्मिक आदर्शों के बारे में बताया गया। सौरभ जैन सराफ ने बताया कि बाहुबली भगवान प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव के पुत्र थे। जैन परंपरा के अनुसार वे मोक्ष प्राप्त करने वाले प्रथम महापुरुषों में माने जाते हैं। उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि गोम्मटेश्वर बाहुबली प्रतिमा की 57 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा कर्नाटक में स्थापित है। इसे राजा चामुंडराय ने बनवाया था। बाहुबली भगवान ने 12 वर्षों तक खड़े होकर कठोर तपस्या की। इसलिए उनकी प्रतिमाएं खड्गासन मुद्रा में स्थापित की जाती हैं। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन एवं अतुल जैन ने प्रक्षाल क्रियाएं संपन्न कराईं। गौरव जैन, राहुल जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन एवं अमन जैन ने पूजन विधि बताई। प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य दिनेश जैन एवं अंकित जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रा द्वारा निकाले गए भाग्यशाली पुरस्कार के विजेता अनंत जैन रहे। ब्यूरो

#TheyToldTheChildrenAboutLordBahubali. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बच्चों को बाहुबली भगवान के बारे में बताया #TheyToldTheChildrenAboutLordBahubali. #VaranasiLiveNews