Chamba News: मतदान के लिए युवाओं और बुजुर्गों में दिखा खासा उत्साह

मतदान के लिए युवाओं और बुजुर्गों में दिखा खासा उत्साहमतदान केंद्रों पर सुबह ही लग गईं मतदाताओं की कतारें संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। गांव की सरकार चुनने के लिए वीरवार को मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह मतदान प्रक्रिया आरंभ होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। वहीं 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के विभिन्न विकास खंडों में स्थित मतदान केंद्रों में प्रथम बार मतदान करने पहुंचे युवाओं ने मतदान प्रक्रिया को समझते हुए धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार किया। कई युवाओं ने पहली बार मतदान कर खुशी जाहिर की। दूसरी ओर क्षेत्र में बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह भी देखने लायक रहा। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।परिचर्चा- पहली बार अपने मत का प्रयोग कर मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। - तमन्ना, भरमौर निवासी - पहली बार मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा। मन में था कि मतदान केंद्र में पहुंचकर केवल हस्ताक्षर करने होते हैं, लेकिन यहां पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिली। -स्नेहा, भरमौर निवासी - हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। हम जिस उम्मीदवार का चयन करते हैं, उससे कई अपेक्षाएं जुड़ी होती हैं। -जै देई, पांगी - 100 वर्ष की आयु में पहुंचकर मैंने भी अपने मत का प्रयोग किया है। सभी को अपनी समझ और परख के आधार पर मतदान करना चाहिए। -अर्जुन सिंह, सियुर निवासी

#ThereWasALotOfEnthusiasmAmongTheYouthAndTheElderlyToVote. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 15:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: मतदान के लिए युवाओं और बुजुर्गों में दिखा खासा उत्साह #ThereWasALotOfEnthusiasmAmongTheYouthAndTheElderlyToVote. #VaranasiLiveNews