Balod : महर्षि मुक्तानंद आश्रम से बेशकीमती चंदन के पेड़ों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथौद के महर्षि मुक्तानंद आश्रम में बेशकीमती चंदन के पेड़ों की कटाई और चोरी का मामला सामने आया है यहां पर सरस्वती शिशु मंदिर संचालित है और पीछे परिसर में खेती भी की जाती है उन्हीं खेतों में चंदन के वृक्ष उगाये गए थे जिन्हें चतुराई से चोरी कर लिए गए हैं चोरी किए गए चंदन के पेड़ों की अनुमानित लागत 5 लाख रुपये बताये जा रहे हैं, आश्रम प्रबंधन ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर अब जांच शुरू हो चुकी है। आचार्य पवन साहू ने बताया कि कुछ वर्षों पहले 10 और चंदन के वृक्षों की चोरी हुई थी लेकिन चोर का आज तक पता नहीं चल पाया है अब 10 चंदन के वृक्षों में फिर से 5 वृक्षों की चोरी हुई है हम चोरी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं ताकि भविष्य में आश्रम परिसर में चोरी की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। वहीं पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है, पेड़ों की अनुमानित लागत 5 लाख रुपए है।वहीं आचार्य ने बताया कि पुलिस जांच में पहुंची हुई थी और आश्रम में हुई इस घटना से आसपास के लोगों में आक्रोश है।
#CityStates #Crime #Balod #BalodNewsThieftInAadhram #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 15:46 IST
Balod : महर्षि मुक्तानंद आश्रम से बेशकीमती चंदन के पेड़ों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Crime #Balod #BalodNewsThieftInAadhram #VaranasiLiveNews
