Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज से डीजल चोरी का खुलासा

अयोध्या। मेडिकल कॉलेज गंजा में अब डीजल चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। बुधवार को सोलर पैनल चोरी के विवाद के बाद अवर अभियंता ने यह जानकारी दी। जिम्मेदारों ने पत्र लिखने के बावजूद इसे संज्ञान नहीं लिया, जिससे लंबे समय से यह खेल चलने की आशंका है।बिजली विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आए अवर अभियंता राजेश कुमार ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को औचक निरीक्षण के दौरान डीजल चोरी पकड़ी गई थी। अस्पताल में इलेक्ट्रिशियन का काम देख रहे वार्डबॉय मनोज कुमार की मोटरसाइकिल की डिक्की में डीजल मिला। उसके बैग में भी कुल आठ लीटर डीजल दो-दो लीटर की चार बोतलों में रखा था।दो अप्रैल को मनोज से स्पष्टीकरण मांगा गया। उसने डीजल खरीदने का दावा किया, लेकिन कोई प्रमाण नहीं दे सका। जिस पेट्रोल पंप से खरीदने की बात कही, वहां बोतल में डीजल नहीं दिया गया था। संस्थान परिसर में डीजल लाने का कारण भी स्पष्ट नहीं किया गया।अवर अभियंता के अनुसार उन्होंने प्रोफेसर डॉ. दीपक सक्सेना को तुरंत मामले से अवगत कराया था। डॉ. सक्सेना ने कॉलेज की छवि का हवाला देते हुए इसे ऊपर तक न ले जाने को कहा। लिखित शिकायत के बाद डॉ. दीपक ने प्राचार्य से बात करके कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया और कोई कार्रवाई नहीं हुई।रीजेंट्स चोरी का पुराना मामलामेडिकल कॉलेज परिसर से मरीजों की खून जांच में प्रयुक्त होने वाले रीजेंट्स की चोरी का भी खुलासा हुआ था। यह मामला करीब साल भर पहले सामने आया था। कॉलेज के दो लैब टेक्नीशियन बाइक से रीजेंट्स ढोते हुए देखे गए थे। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल जैसे सबूतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से साठगांठ कर यह मामला भी दबा दिया गया और मास्टर माइंड का नाम सामने नहीं आया।वर्जनसोलर पैनल चोरी का मामला पकड़े जाने पर अवर अभियंता ने यह जानकारी दी है। यह मामला पहले का है। इसकी पड़ताल कराई जाएगी। यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।-डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

#TheftOfDieselFromMedicalCollegeExposed #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 16:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज से डीजल चोरी का खुलासा #TheftOfDieselFromMedicalCollegeExposed #VaranasiLiveNews