Meerut News: चादर फैक्टरी में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। थाना क्षेत्र में झिटकरी रोड स्थित एक चादर फैक्टरी में लंबे समय से चल रही सुनियोजित चोरी का मामला सामने आया है। फैक्टरी संचालक की गुप्त जांच में माल चोरी कर बाजार में बेचने वाले सक्रिय गिरोह का खुलासा हुआ। तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। धर्मपुरा निवासी फैक्टरी संचालक जीशान ने बताया कि उनकी फैक्टरी से पिछले कई महीनों से माल गायब हो रहा था। शुरुआत में कर्मचारियों पर लापरवाही का शक था लेकिन लगातार चोरी बढ़ने पर उन्होंने खुद जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि फैक्टरी से माल लाने-ले जाने वाले आरोपी ने विश्वास का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोप है कि चोरी का माल अरविंद के पास ले जाया जाता था जो दौराला रोड स्थित श्मशान के पास चादर प्रिंटिंग करता और फिर उसे बाजार में सस्ते दामों पर बेच देता था। फैक्टरी स्वामी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और चोरी की गई कुछ चादरें भी वापस कर दी हैं। 20 मई को फैक्टरी स्वामी ने तीनों आरोपियों को फैक्टरी परिसर में पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने थाना सरधना में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#TheftInBedSheetFactoryExposed #ThreeAccusedArrested #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 17:14 IST
Meerut News: चादर फैक्टरी में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी पकड़े #TheftInBedSheetFactoryExposed #ThreeAccusedArrested #VaranasiLiveNews
