Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस कर रही जांच अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना के अंतर्गत ग्वाल पहाड़ी गांव में एक युवक ने शनिवार की शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से कमरे का निरीक्षण कराया। ग्वाल पहाड़ी चौकी की पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।मृतक की पहचान ग्वाल पहाड़ी गांव निवासी दीपक (28) के रूप में हुई है। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था और वर्तमान में घर से कंपनी का ऑनलाइन काम करता था। शनिवार की शाम को दीपक के माता-पिता शादी में शामिल होने गए थे। घर पर बहन नेहा थी। दीपक शाम को लैपटॉप पर कंपनी संबंधी काम कर रहा था और नेहा दूसरे कमरे में थी। दीपक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नेहा ने भाई को फंदे पर लटका देखा तो पड़ोसियों को बताया। उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।

#TheYoungManCommittedSuicideByHangingHimself #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 16:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या #TheYoungManCommittedSuicideByHangingHimself #VaranasiLiveNews