Shimla News: योगिनी एकादशी व्रत 10 और 11 रखा जाएगा

शिमला। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी इस वर्ष विशेष संयोग में मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस वर्ष एकादशी तिथि क्षय होने के कारण शास्त्रों के अनुसार स्मार्त (गृहस्थ) श्रद्धालुओं के लिए योगिनी एकादशी व्रत 10 जुलाई को रखा जाएगा, जबकि वैष्णव और संन्यासी परंपरा के श्रद्धालु 11 जुलाई को व्रत करेंगे। गंज बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि एकादशी तिथि 10 जुलाई को सुबह 8:16 बजे शुरू होकर 11 जुलाई को सुबह 5:22 बजे समाप्त होगी। वहीं स्मार्त (गृहस्थ) श्रद्धालुओं के लिए पारण 11 जुलाई को सुबह 7:12 बजे से 8:57 बजे के बीच किया जाएगा। इसके अलावा, वैष्णव परंपरा के अनुसार 11 जुलाई को व्रत रखने वाले श्रद्धालु 12 जुलाई को सुबह 5:32 बजे से 8:18 बजे के बीच पारण करेंगे। पंडित ने बताया कि योगिनी एकादशी का व्रत भगवान श्री विष्णु की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। इस दिन श्रद्धा-भक्ति के साथ व्रत, पूजा और भगवान विष्णु का स्मरण करने से पापों का नाश होता है तथा सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

#TheYoginiEkadashiFastWillBeObservedOnThe10thAnd11th. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 20:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shimla News: योगिनी एकादशी व्रत 10 और 11 रखा जाएगा #TheYoginiEkadashiFastWillBeObservedOnThe10thAnd11th. #VaranasiLiveNews