रेड प्लैनेट डे: सरकारी स्कूलों में विज्ञान की नई उड़ान, रोबोट-ड्रोन बना रह पहाड़ के बच्चे

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी सरकारी स्कूलों में अब विज्ञान की पढ़ाई किताबों तक सीमित नहीं रह गई है। विद्यार्थी रोबोट और ड्रोन बनाना सीखने के साथ अंतरिक्ष की दुनिया को भी करीब से जान रहे हैं। आधुनिक तकनीक और प्रयोगात्मक शिक्षा से जुड़ी इन पहलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में नए अवसर मिल रहे हैं। आईआईटी मंडी की साइंस ऑन व्हील्स पहल के तहत प्रदेश के 50 सरकारी स्कूलों तक प्रयोगात्मक विज्ञान की शिक्षा पहुंचाने की तैयारी है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों से रूबरू करवाने के साथ उन्हें प्रयोगों के माध्यम से सीखने का अवसर देना है। इस पहल से दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों के स्कूलों में भी आधुनिक वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, बिलासपुर जिले के घुमारवीं में स्पेस लैब स्थापित की गई है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान और खगोलीय गतिविधियों को समझ रहे हैं। दूसरी ओर, हमीरपुर जिले के 27 सरकारी स्कूलों में रोबोटिक्स और ड्रोन लैब स्थापित की गई हैं। इन प्रयोगशालाओं में बच्चे आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ खुद प्रयोग कर तकनीकी कौशल विकसित कर रहे हैं।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 22:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रेड प्लैनेट डे: सरकारी स्कूलों में विज्ञान की नई उड़ान, रोबोट-ड्रोन बना रह पहाड़ के बच्चे #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #VaranasiLiveNews