Dungarpur News: नया घर बनाने के दौरान हुआ हादसा, कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे के नीचे दबने से दो की मौत
डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के आसेला गांव में नया मकान बनाने के दौरान पुराने कच्चे मकान की दीवार गिराते समय अचानक दीवार ढह जाने से मकान मालिक और एक मजदूर मलबे में दब गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार मनीष रोत निवासी आसेला रोत फला ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि गांव में उसके पुराने कच्चे मकान को गिराने का कार्य चल रहा था। उसके पिता कांतिलाल रोत (60) दीवार गिरवाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मजदूर गौतमलाल (50) पुत्र धुला रोत निवासी आसेला दीवार के नीचे की मिट्टी निकाल रहा था। तभी करीब 15 फीट ऊंची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे कांतिलाल और गौतमलाल दोनों मलबे के नीचे दब गए। ये भी पढ़ें:Rajasthan Politics:पूर्व CM राजे 35 वर्ष के पुराने सियासी सफर को यादकर हुईं भावुक, सक्रियता के मायने क्या घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और मलबा हटाने में जुट गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और तुरंत हरिदेव जोशी राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
#CityStates #Crime #Banswara #Rajasthan #AselaVillage #Dungarpur #HouseWallCollapses #PeopleBuriedUnderRubble #SadarPoliceStation #HaridevJoshiGovernmentHospital #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 19:43 IST
Dungarpur News: नया घर बनाने के दौरान हुआ हादसा, कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे के नीचे दबने से दो की मौत #CityStates #Crime #Banswara #Rajasthan #AselaVillage #Dungarpur #HouseWallCollapses #PeopleBuriedUnderRubble #SadarPoliceStation #HaridevJoshiGovernmentHospital #VaranasiLiveNews
