Chamoli News: डिम्मर के ग्रामीणों ने की भूमियाल देवता की पूजा

फोटोकर्णप्रयाग। बैसाखी पर डिम्मर गांव के ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर स्थित भूमियाल त्यूंणा देवता की पूजा-अर्चना कर भोग प्रसाद अर्पित किया। मगंलवार को सुबह आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमियाल देवता की महाभिषेक पूजाएं की। दोपहर को नए अनाज का रोट, मालपुवे, फल, वस्त्र और शृंगार सामग्री अर्पित कर क्षेत्र की कुशलता की प्रार्थना की। पुजारी हेमचंद्र डिमरी और रविंद्र खंडूड़ी ने बताया कि श्रीबदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों की ओर से पौराणिक काल से भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने से पूर्व यात्रा के सफल संचालन के लिए भूमियाल त्यूंणा देवता की पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया जाता है। संवाद

#TheVillagersOfDimmarWorshippedTheBhumiyaalDeity. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: डिम्मर के ग्रामीणों ने की भूमियाल देवता की पूजा #TheVillagersOfDimmarWorshippedTheBhumiyaalDeity. #VaranasiLiveNews