Siddharthnagar News: ग्राम प्रधान बोले, प्रशासकों की नियुक्ति से बढ़ेगा भ्रष्टाचार
तुलसियापुर। जिले के प्रधान किसी भी सूरत में सरकारी कर्मचारियों को प्रशासक बनाए जाने के पक्ष में नहीं हैं। उनका साफ कहना है कि यदि सरकारी कर्मचारी प्रशासक बनाए गए तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार होगा और गांवों में विकास कार्य ठप हो जाएंगे। उनका कहना है कि यदि गांवों में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखनी है तो प्रधानों का ही कार्यकाल बढ़ाया जाए।जिलाध्यक्ष प्रधान संघ डाॅ. पवन मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री से आग्रह है कि यदि किन्हीं कारणों से चुनाव लेट हो रहा है तो प्रदेश के अंदर किसी भी बीडीओ, एडीओ या अन्य किसी भी कर्मचारी को प्रशासक नियुक्त न किया जाए। क्योंकि प्रशासक नियुक्त करने का मतलब है जो निधि आएगी, उसका बंदरबांट होगा। ऐसा पहले भी हुआ है और आगे भी होना तय है। संवाद
#SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 00:11 IST
Siddharthnagar News: ग्राम प्रधान बोले, प्रशासकों की नियुक्ति से बढ़ेगा भ्रष्टाचार #SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
