राजस्थान: जिस घर से उठनी थी बारात, वहां पसरा मातम; खरीदारी कर लौट रहे दूल्हे और भाई की सड़क हादसे में मौत
बाड़मेर जिले के सेड़वा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर से मंगलवार को बारात निकलनी थी, वहां अब शोक का माहौल है। शादी से एक दिन पहले दूल्हे और उसके चचेरे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सेड़वा गौड़ा निवासी 21 वर्षीय नरपतराम पुत्र गोकलाराम की मंगलवार को शादी होने वाली थी। परिवार में विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और परिजन खरीदारी में व्यस्त थे। सोमवार को नरपतराम अपने चचेरे भाई 27 वर्षीय सुखदेव पुत्र वागाराम तथा अन्य परिजनों के साथ बाड़मेर शहर शादी का सामान खरीदने गया था। खरीदारी करके गांव लौट थे युवक खरीदारी पूरी करने के बाद देर शाम नरपतराम और सुखदेव बाइक से गांव लौट रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी से सामान लेकर पीछे आ रहे थे। इसी दौरान लुखु भाखरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर सामने से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सुखदेव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नरपतराम को प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें-राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियां:RPSC-RBSE से कवायद शुरू; अब बोर्ड-आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की बारी वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां मातम पसर गया है। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
#CityStates #Barmer #Rajasthan #BarmerNews #RajasthanRoadAccident #GroomDiesBeforeWedding #BarmerAccidentNews #RoadMishapRajasthan #WeddingTragedy #Nh68Accident #RajasthanBreakingNews #FatalRoadAccident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 14:06 IST
राजस्थान: जिस घर से उठनी थी बारात, वहां पसरा मातम; खरीदारी कर लौट रहे दूल्हे और भाई की सड़क हादसे में मौत #CityStates #Barmer #Rajasthan #BarmerNews #RajasthanRoadAccident #GroomDiesBeforeWedding #BarmerAccidentNews #RoadMishapRajasthan #WeddingTragedy #Nh68Accident #RajasthanBreakingNews #FatalRoadAccident #VaranasiLiveNews
