उत्तराखंड में बड़ी चोरी: सो रही थी अकेली मां, बेटा विदेश में...चोरों ने खिड़की तोड़ अलमारी से उड़ाए दस लाख
बाजपुर के केलाखेड़ा थाना अंतर्गत गांव शोकानगला में खिड़की तोड़ कर चोर मकान में घुस आए। घर के अंदर अलमारीमें रखी नकदी और जेवरात लेकर चोर फरार हो गए। घर के अंदर परमजीत कौर अकेली सो रही थी। उनका बेटा इंग्लैंड में रहता है। पीड़ित के अनुसार करीब दस लाख की चोरी बताई गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
#CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandTodayNews #UkNews #UttarakhandNews #BazpurNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 08:35 IST
उत्तराखंड में बड़ी चोरी: सो रही थी अकेली मां, बेटा विदेश में...चोरों ने खिड़की तोड़ अलमारी से उड़ाए दस लाख #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandTodayNews #UkNews #UttarakhandNews #BazpurNews #VaranasiLiveNews
