Panipat News: एक सप्ताह में तीन डिग्री बढ़ा तापमान गेहूं की पैदावार होगी प्रभावित

पानीपत। जिले में पिछले सप्ताह की अपेक्षा इस सप्ताह तापमान तीन डिग्री बढ़ने से गर्मी महसूस की जाने लगी है। रविवार को हवा की तेज रफ्तार भी खिली धूप के आगे बेअसर रही। मौसम विशेषज्ञ ने अगले सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना जताई है और तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल प्रभावित होने की आसार जताए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में लगातार बदलाव हो रहा था। अब पिछले सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ने लगा है। पिछले सप्ताह रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस रविवार अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस ही जाने लगी है। लोगों ने गर्म कपड़ों को सहारा लेना कम कर दिया है। रविवार को हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। परढ़ाना निवासी सुल्तान और रामकिशन ने बताया कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा गर्मी ने पहले ही दस्तक दे दी है। मार्च माह की शुरूआत में ही तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है क्योंकि गेहूं के दाने के विकास के लिए धूप के साथ हल्की ठंड भी जरूरी होती है लेकिन लगातार तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी और रात के समय हल्की ठंड ही महसूस की जाने लगी है। इसी प्रकार तापमान बढ़ेगा तो गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है और किसानों को नुकसान हो सकता है।कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आशीष कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान बढ़कर करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। तापमान बढ़ने से गेहूं की पैदावार प्रभावित हो सकती है। गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए अभी सुबह-शाम हल्की ठंड के साथ दिन में हल्की धूप आवश्यक है।

#TheTemperatureIncreasedByThreeDegreesInAWeek #AffectingWheatProduction. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: एक सप्ताह में तीन डिग्री बढ़ा तापमान गेहूं की पैदावार होगी प्रभावित #TheTemperatureIncreasedByThreeDegreesInAWeek #AffectingWheatProduction. #VaranasiLiveNews