Haryana: अवैध कनेक्शन काटने गई थी जन स्वास्थ्य विभाग की टीम, ग्रामीणों ने किया हमला; फतेहाबाद की घटना

गांव खुम्बर में अवैध जल कनेक्शन काटने गई जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमंडल अभियंता आंचल जैन की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई। उपमंडल अभियंता आंचल जैन ने बताया कि विभाग को पोर्टल पर शिकायत मिली थी कि गांव खुम्बर स्थित एक खाली प्लॉट में अवैध कनेक्शन लिया गया है। विभागीय आदेशानुसार, पृथ्वीपाल खंड संयोजक के नेतृत्व में एक टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी। जब टीम अपना कार्य पूरा कर बूस्टिंग स्टेशन पर वाल्व खोलने पहुंची, तो वहां गांव के निवासी रविन्द्र उर्फ घोलू ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर कर्मचारियों को घेर लिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने कर्मचारियों के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि हाथापाई पर उतारू हो गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

#CityStates #Haryana #Fatehabad #PublicHealthDepartmen #AttackOnGovernmentEmployee #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 16:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: अवैध कनेक्शन काटने गई थी जन स्वास्थ्य विभाग की टीम, ग्रामीणों ने किया हमला; फतेहाबाद की घटना #CityStates #Haryana #Fatehabad #PublicHealthDepartmen #AttackOnGovernmentEmployee #VaranasiLiveNews