Ambala News: हड़ताल से बिगड़े ट्विनसिटी के हालात, सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर
अंबाला। सिटी और कैंट क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। आलम यह है कि सुबह से शाम ढलने तक कई इलाकों में कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है। इससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। अंबाला कैंट में रोजाना 110 टन व सिटी में 100 टन कचरा निकलता है। अब यह कचरा उठ नहीं पा रहा है। बाजार में सफाई कर प्राइवेट कर्मचारी दूसरे स्थान पर कचरा फैंक रहे हैं। अगर हड़ताल का समय बढ़ा तो आने वाले समय में हालात बद से बदतर हो सकते हैं।शहर के मुख्य बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर स्थिति भी अब बिगड़ने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि कूड़ा न उठने के कारण दुकानों के ठीक सामने कचरा पड़ा रहता है। इससे न केवल ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है, बल्कि भीषण दुर्गंध के कारण वहां बैठना भी दूभर हो गया है। मजबूरन प्राइवेट कर्मचारियों को पैसे देकर कूड़ा उठाना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। उनकी स्पष्ट मांग है कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक व्यवस्था सुचारू नहीं होगी। दूसरी ओर, प्रशासन के प्रयास अभी तक बेअसर साबित हुए हैं। सिटी और कैंट दोनों क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की इस विफलता ने नगर निगम और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।---गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन को कर्मचारियों के साथ वार्ता कर जल्द से जल्द इस हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए ताकि शहर को नरक बनने से बचाया जा सके।राजेश कुमार, स्थानीय निवासी।--पहले एक दो दिन शाम के समय सफाई की गई। लेकिन अब हालात खराब हो गए हैं। प्राइवेट कर्मचारी अब सड़कों व गलियों में कूड़ा फैंक रहे हैं और यहां बेसहारा गोवंश जमा होने लगे हैं।सविंदर सिंह, स्थानीय निवासी।---फोटो-5सातवें दिन भी जारी सफाई कर्मियों की हड़तालनगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद अंबाला सदर में कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को सातवें दिन भी जारी रही। सेवाराम बोहत की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने मुख्य बाजारों में रोष प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला प्रधान बीरपाल और सुनील ने लंबित मांगों की जानकारी दी और कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, हड़ताल जारी रहेगी। अंबाला छावनीमेंरामबागरोडस्थितनईसब्जीमंडीमेंबाहरलगागंदगीका ढेर।संवाद अंबाला छावनीमेंरामबागरोडस्थितनईसब्जीमंडीमेंबाहरलगागंदगीका ढेर।संवाद
#TheStrikeWorsensTheSituationInTheTwinCity #WithHeapsOfGarbageOnTheRoads. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 03:33 IST
Ambala News: हड़ताल से बिगड़े ट्विनसिटी के हालात, सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर #TheStrikeWorsensTheSituationInTheTwinCity #WithHeapsOfGarbageOnTheRoads. #VaranasiLiveNews
