Rohtak News: आग लगने से मकान की छत गिरी, बैंयापुर की गत्ता फैक्टरी जली

माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। जून की भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार को शहर के खोखराकोट स्थित एक मकान और भैंयापुर गांव की गत्ता फैक्टरी में आग लग गई। दोनों घटनाओं में करीब 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। यदि मकान में रखे दो गैस सिलेंडर फट जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।माता-पिता पीजीआई गए थे, घर में अचानक लगी आगखोखराकोट निवासी जयदीप ने बताया कि वह दोपहर बाद तीन बजे पत्नी के साथ पीजीआई गए हुए थे। घर पर बेटी खुशी समेत तीन बच्चे मौजूद थे। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। खुशी ने तुरंत दरवाजा खोलकर तीनों भाई-बहनों को सुरक्षित बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। पत्थर की स्लैब चटक गई। छत का एक हिस्सा भी गिर गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और छत के रास्ते आग पर काबू पाया। जयदीप ने बताया कि आग से मकान के अलावा फ्रिज, टीवी, कपड़े और अलमारी में रखे जेवर भी जलकर नष्ट हो गए।वेल्डिंग की निकली चिंगारी से गत्ता फैक्टरी में लगी आगफैक्टरी मालिक कर्मबीर मलिक ने बताया कि भैंयापुर गांव के लाढ़ोत रोड पर दो वर्ष पहले 600 वर्ग गज में गत्ता फैक्टरी स्थापित की थी। गत्ता बनाने के लिए 40 एकड़ की पराली एकत्र की गई थी। बारिश के मौसम को देखते हुए टूटी टीन की वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग की चिंगारी पराली पर गिरने से आग भड़क उठी। फैक्टरी में काम कर रहे चार श्रमिक समय रहते बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इनमें चार गाड़ियां सिटी स्टेशन, चार सेक्टर-5 स्टेशन तथा महम और सांपला से एक-एक गाड़ी भेजी गई। शाम सात बजे आग बुझाई जा सकी। फैक्टरी मालिक के अनुसार आग में श्रमिकों के मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जल गए। आग से करीब 15 लाख रुपये का कच्चा और 10 लाख रुपये का तैयार माल नष्ट हो गया।जून में आग लगने की हुईं प्रमुख घटनाएं9 जून : डी-पार्क मार्केट में आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत, करीब 15 करोड़ रुपये का नुकसान।19 जून : डी-पार्क मार्केट में जूतों की दुकान में दोबारा आग लगी। पास के डेंटल क्लीनिक में भी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।19 जून : सांपला में कपड़ों की दुकान में आग लगी।21 जून : सेक्टर-5 स्थित मार्केट में रेस्टोरेंट और जिम में भीषण आग लगी।28 जून : खरावड़ बाईपास पर मन्नत हवेली के सामने दो दुकानों में आग लग गई। 29-गांव लाढ़ौत रोड पर बैंयापुर गांव स्थित गत्ता फैक्टरी में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी। स

#TheRoofOfTheHouseCollapsedDueToFire #Bainyapur'sCardboardFactoryBurntDown. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 20:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: आग लगने से मकान की छत गिरी, बैंयापुर की गत्ता फैक्टरी जली #TheRoofOfTheHouseCollapsedDueToFire #Bainyapur'sCardboardFactoryBurntDown. #VaranasiLiveNews