Rudraprayag News: कालीमठ मोटर मार्ग पर जलभराव से सड़क धंस रही है

संवाद न्यूज एजेंसीगुप्तकाशी। कालीमठ मोटर मार्ग पर कालीमठ गेट से करीब 300 मीटर आगे पिछले कई दिनों से जल निकासी नाली बंद होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। इससे मार्ग के किनारे लगाए गए टाइल्स उखड़ने लगी हैं। कई स्थानों पर जमीन धंसने की स्थिति बन रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार गुप्तकाशी विद्याधाम के निकट बहने वाले गधेरे का प्रवाह दिशा बदलने के कारण बरसाती पानी सीधे मोटर मार्ग पर पहुंच रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी कचरे और बोल्डरों के साथ कई मीटर तक फैल रहा है जिससे मार्ग धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो रहा है। आशीष सिंह राणा ने आरोप लगाया कि लोनिवि की लापरवाही के कारण इस स्थान पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नालियों में मिट्टी और मलबा भर जाने से पानी सड़क पर बहने लगता है जिससे मार्ग को लगातार नुकसान पहुंच रहा है जिससे भविष्य में बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। उधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता राकेश प्रकाश नैथानी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर नालियों की सफाई व जल निकासी व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए गए है

#TheRoadIsSinkingDueToWaterloggingOnTheKalimathMotorRoad. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 14:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: कालीमठ मोटर मार्ग पर जलभराव से सड़क धंस रही है #TheRoadIsSinkingDueToWaterloggingOnTheKalimathMotorRoad. #VaranasiLiveNews