जनसभा इको-फ्रेंडली ग्रीन होगी : कर्मवीर सैनी
संवाद न्यूज एजेंसीजींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद में आगमन को लेकर सैनी धर्मशाला अर्बन इस्टेट में भाजपा नेता डॉ. राज सैनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। ग्रीन जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया गया। हरियाणा सूचना आयुक्त कर्मबीर सैनी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। डॉ. राज सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जींद दौरा जिले के लिए ऐतिहासिक अवसर है। कर्मबीर सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली इको-फ्रेंडली ग्रीन जनसभा होगी। इसमें पेट्रोल और डीजल वाहनों के स्थान पर सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में जिले सिंह सैनी, सैनी समाज के प्रधान सतबीर सैनी, विनोद सैनी निर्जन, भीम सैनी, राजा सैनी, जुलाना चेयरमैन पवन, राममेहर सैनी, जसवंत सैनी आदि मौजूद रहे।
#ThePublicMeetingWillBeEco-friendlyAndGreen:KarmveerSaini #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 13:38 IST
जनसभा इको-फ्रेंडली ग्रीन होगी : कर्मवीर सैनी #ThePublicMeetingWillBeEco-friendlyAndGreen:KarmveerSaini #VaranasiLiveNews
