नशा तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने तक जारी रहेगा धरना : सोनी
चरखी दादरी। गांव समसपुर में नशे के बढ़ते कारोबार व तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा। पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र सोनी ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समर्थन दिया।महेंद्र सोनी ने कहा कि गर्मी में महिलाएं और बुजुर्ग सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। सरकार और प्रशासन इस मुद्दे पर आंखें बंद किए बैठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में कन्या स्कूल के पास नशेड़ियों का जमावड़ा बना रहता है जिससे छात्राओं का स्कूल आना-जाना मुश्किल होता है। पुलिस और संबंधित विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। महेंद्र सोनी ने कहा कि समसपुर के ग्रामीणों की यह मुहिम अब केवल एक गांव तक सीमित नहीं रही बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक लड़ाई बन चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि ग्रामीण अब प्रशासन के किसी भी झूठे आश्वासन में आने वाले नहीं हैं। जब तक नशा तस्करों के खिलाफ धरातल पर सख्त और ठोस कार्रवाई नहीं होती है तब तक आंदोलन रुकने वाला नहीं है।इस मौके पर युद्धवीर सिंह, रामफल, मनदीप सोनी, अमित सोनी, कुलदीप राव आदि उपस्थित रहे।
#TheProtestWillContinueUntilConcreteActionIsTakenAgainstDrugSmugglers:Soni #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 21:53 IST
नशा तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने तक जारी रहेगा धरना : सोनी #TheProtestWillContinueUntilConcreteActionIsTakenAgainstDrugSmugglers:Soni #VaranasiLiveNews
