Rohtak News: रिश्ते की डोर मजबूत करने का संदेश दे गया नाटक चिट्ठी

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। सप्तक कल्चरल सोसाइटी की ओर से उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला एवं स्कॉलर्स रोजरी स्कूल के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय वर्षा ऋतु नाट्य उत्सव का समापन बुधवार को पारिवारिक नाटक चिट्ठी की प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ हुआ। नाटक ने आधुनिक परिवारों में संवादहीनता, पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी और सामाजिक सोच के प्रभाव को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत किया। प्रताप सिंह के लिखित एवं साक्षी सुनील निर्देशित नाटक की कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।इसमें एक पुरानी चिट्ठी पूरे परिवार को आत्ममंथन के लिए मजबूर कर देती है। नाटक ने यह संदेश दिया कि रिश्तों की मजबूती नियंत्रण से नहीं बल्कि विश्वास, संवाद और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से आती है। भावनात्मक प्रस्तुति ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। मुख्य अतिथि अनिल भाटिया, डॉ. जगबीर राठी, शक्तिसरोवर और रंग प्रसारक विश्वदीपक त्रिखा ने कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन अविनाश सैनी ने किया। नाटक में सुनील चौहान, मोहम्मद आकिब, साक्षी, सागर साहू, सौम्या राजपूत, ऋत्विक उपाध्याय, विजयलक्ष्मी और प्रताप सिंह ने प्रभावशाली अभिनय किया। प्रकाश संचालन दीपक तथा संगीत संयोजन देवांश ने प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया। इस अवसर पर डॉ. आरती साहू, डॉ. आरएस दहिया, शक्ति सिंह अहलावत, जगमति सांगवान, धर्मसिंह अहलावत, पवन मल्होत्रा, सरसिज, डॉ. संतोष, सुभाष नगाड़ा, डॉ. कपिल कौशिक, जेपी गौड़, सर्बजीत अहलूवालिया व अन्य उपस्थित रहे।

#ThePlay'Chitthi'ConveyedAMessageAboutStrengtheningTheBondsOfRelationships. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 19:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: रिश्ते की डोर मजबूत करने का संदेश दे गया नाटक चिट्ठी #ThePlay'Chitthi'ConveyedAMessageAboutStrengtheningTheBondsOfRelationships. #VaranasiLiveNews