Kangra News: बराबरी पर छूटा पीर ठंगर वासियां का दंगल

राजा का तालाब (कांगड़ा)। लखदाता पीर ठंगर वासियां का वार्षिक छिंज मेला शुक्रवार देर रात संपन्न हुआ। झंडा रस्म के बाद प्रबंधक कमेटी ने अखाड़े में प्रवेश करके कुश्ती का आगाज किया। इस दौरान दंगल में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल के कई नामी गिरामी अखाड़ों के पहलवानों ने दांवपेच लड़ाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छिंज मेले में 71 हजार की बड़ी माली का मुकाबला कमलजीत धूमछेड़ी पहलवान और सोनू पहलवान लंबानाला के बीच हुआ। कमलजीत पहलवान और सोनू पहलवान का मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं, 61 हजार रुपये की दूसरी माली के लिए विजय पहलवान (महाराष्ट्र) और नूर आलमगीर पहलवान का मुकाबला भी काफी रोचक रहा। 41 हजार रुपये की तीसरी माली में रवि पहलवान ने मिंदा को हराकर विजेता के रूप में पहचान बनाई। इस मौके पर डक पंचायत प्रधान अजीत सिंह, समाजसेवी सुरेश शर्मा, अमरदीप बल्लू, जगदीश सिंह, हरबंस लाल, देव राज, गगन सिंह, रामनाथ शर्मा, पुनीत टिंकू, मलकीयत सिंह, तिलक राज चौहान, पप्पू, बलविंदर सिंह, मनोहर लाल, सेवानिवृत कैप्टन उधम सिंह व अन्य उपस्थित रहे। संवाद

#ThePeerThangarResidents'WrestlingMatchEndedInADraw. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 17:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: बराबरी पर छूटा पीर ठंगर वासियां का दंगल #ThePeerThangarResidents'WrestlingMatchEndedInADraw. #VaranasiLiveNews