Karnal News: निरंतर मेहनत से तय होगा मंजिल का रास्ता

- डीसी ने विद्यार्थियों को दिए कामयाबी के चार मंत्र, बोले- सफलता के लिए रोजाना दो अखबार जरूर पढ़ेंमाई सिटी रिपोर्टरकरनाल। जीवन में सफल होने के लिए केवल अच्छे अंक हासिल करना काफी नहीं है, बल्कि अनुशासन, निरंतरता, रुचि के अनुसार गतिविधियों में भागीदारी और बिना फल की चिंता किए मेहनत करना भी जरूरी है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य तय करने के बाद उसे पाने के लिए रोजाना प्रयास करना पड़ता है। यह संदेश उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने गांव सग्गा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दिया।डीसी ने विद्यार्थियों को सफलता के चार मंत्र बताते हुए कहा कि पहला मंत्र अनुशासन है। पढ़ाई, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए समय निर्धारित करें और उसका पालन करें। दूसरा मंत्र निरंतरता है। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोजाना नियमित प्रयास जरूरी हैं। एक-दो दिन मेहनत करके बीच में छोड़ देने से सफलता नहीं मिलती।तीसरे मंत्र के रूप में उन्होंने हॉबीज को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि विद्यार्थियों को रोजाना कम से कम आधा घंटा पेंटिंग, किताबें पढ़ने, संगीत या नृत्य जैसी अपनी पसंदीदा गतिविधियों के लिए निकालना चाहिए। इससे तनाव कम होता है और व्यक्तित्व में निखार आता है। चौथा मंत्र निष्काम कर्म है। विद्यार्थियों को परिणाम की चिंता किए बिना पूरी मेहनत से अपना काम करना चाहिए। केवल भाग्य के भरोसे सफलता नहीं मिल सकती। उपायुक्त ने विद्यार्थियों के साथ सेल्फी भी ली।छात्राओं ने करियर को लेकर पूछे सवालकार्यक्रम में करियर संबंधी सवाल पूछने में छात्राएं आगे रहीं। किसी ने डॉक्टर तो किसी ने नर्सिंग क्षेत्र में जाने का रास्ता पूछा। डीसी ने बताया कि डॉक्टर बनने के लिए 11वीं और 12वीं में मेडिकल स्ट्रीम (पीसीबी) की पढ़ाई और नीट परीक्षा पास करना जरूरी है। तैयारी के लिए पिछले चार-पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना चाहिए। बीएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है, जबकि जीएनएम में अन्य संकायों के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।डीसी बनने के लिए पढ़ें एनसीईआरटी और दो अखबारएक छात्रा ने डीसी बनने का रास्ता पूछा तो उपायुक्त ने बताया कि स्नातक के बाद यूपीएससी परीक्षा पास करनी होती है। इसके लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों का गहन अध्ययन और रोजाना दो अखबार पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। सीए बनने के लिए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल तीन चरण पार करने होते हैं। एडीसी डॉ. राहुल रईया ने वकील बनने के लिए 12वीं के बाद पांच वर्षीय कानून पाठ्यक्रम और स्नातक के बाद तीन वर्षीय एलएलबी की जानकारी दी। डीपीसी धर्मपाल ने शिक्षक बनने की योग्यता बताई।

#ThePathToTheDestinationWillBeDeterminedByContinuousHardWork #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2026, 01:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: निरंतर मेहनत से तय होगा मंजिल का रास्ता #ThePathToTheDestinationWillBeDeterminedByContinuousHardWork #VaranasiLiveNews