Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के पुराने भवन का होगा सुधार, पीडब्ल्यूडी ने लगाया टेंडर
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के पुराने भवन के सुधार का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा तैयार किए गए एस्टीमेट को सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए करीब करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से पुराने भवन का नवीनीकरण करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर लगा दिया है। विभाग की निर्धारित शर्तों के अनुसार यह कार्य एक वर्ष में पूरा होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही अस्पताल के पुराने भवन के चारों ब्लाकों के नवीनीकरण का काम शुरू हो जाएगा। अस्पताल का यह भवन कई वर्ष पहले बनाया गया और समय के साथ जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। चार ब्लॉकों वाले भवन में खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं, दरवाजे क्षतिग्रस्त हैं और कई स्थानों पर छत से प्लास्टर झड़ रहा है। मरीजों और स्टाफ को लंबे समय से असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर ट्रॉमा सेंटर से आने वाले मरीजों को भी पुराने भवन की इकाइयों में उपचार के दौरान दिक्कतें होती थीं।नवीनीकरण कार्य के तहत खिड़कियां, दरवाजे, जंगले, शीशे, टाइलें और अन्य क्षतिग्रस्त ढांचे बदले जाएंगे। भवन की दीवारों की नई प्लास्टरिंग और पेंटिंग की जाएगी। साथ ही जहां संरचनात्मक मजबूती की जरूरत है वहां आवश्यक मरम्मत की जाएगी ताकि मरीजों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1500 से 1700 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर में भी रोजाना दर्जनों मरीजों का इलाज होता है। ऐसे में भवन का सुधार अस्पताल की कार्यक्षमता और मरीजों की सुविधा दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग ने टेंडर लगा दिया है। टेंडर आवंटन के बाद कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।- राजेश तोमर, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
#TheOldBuildingOfTheCivilHospitalAndTraumaCenterWillBeRenovated #PWDHasInvitedTenders. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 19:32 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के पुराने भवन का होगा सुधार, पीडब्ल्यूडी ने लगाया टेंडर #TheOldBuildingOfTheCivilHospitalAndTraumaCenterWillBeRenovated #PWDHasInvitedTenders. #VaranasiLiveNews
