Rishikesh News: हिंदू समाज के संगठित होने पर होगा राष्ट्र सशक्त

संवाद न्यूज एजेंसीडोईवाला। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को डोईवाला में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। यहां हिंदू समाज से संगठित होकर धर्म और राष्ट्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। रविवार की सुबह ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका परिसर में सबसे पहले हवन यज्ञ किया गया। सम्मेलन का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह मनोज ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी संस्कृति और धर्म को मजबूत करने की दिशा में काम करना होगा। वर्तमान हालात में संगठित होना बेहद जरूरी हो गया है। युवाओं से समाजहित में आगे आने और चरित्रवान नेतृत्व तैयार करने का आह्वान किया गया। धर्माचार्य राधेश्याम नौटियाल ने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी संस्कृति और परपंराओं में निहित है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी जड़ों और आने वाली पीढ़ी को सनातन मूल्यों से परिचित कराएं। डॉ. ममता कुंवर ने कहा कि समाज निर्माण में मातृशक्ति की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। महिलाएं सशक्त होगी तो समाज स्वयं मजबूत हो जाएगा। इससे पहले हरज्ञान चंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। समापन पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। सम्मेलन में विधायक बृजभूषण गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, राजेंद्र तड़ियाल, करन बोरा, ईश्वरचंद अग्रवाल, महेश लखेड़ा, संपूर्णानंद थपलियाल, सुभाष कृषाली, मनीष यादव, ऊषा कोठारी, अविनाश सिंह, महेश गुप्ता, चंद्रभान और ओमकार नारंग आदि मौजूद रहे।

#TheNationWillBeStrengthenedWhenHinduSocietyIsOrganized. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 16:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: हिंदू समाज के संगठित होने पर होगा राष्ट्र सशक्त #TheNationWillBeStrengthenedWhenHinduSocietyIsOrganized. #VaranasiLiveNews