Gorakhpur News: जेल का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में फ्रेंचाइजी ठगी का मास्टरमाइंड देवरिया भेजा गया

- कशीफ खान उर्फ कशीफ सरदार को प्रशासनिक आधार पर किया गया स्थानांतरित- बेलघाट का बदमाश मानवेंद्र सिंह अंबेडकरनगर जेल भेजा गया, अब तक छह बंदी अलग-अलग जेल भेजे गए- जेल में गुटबाजी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले बंदियों को किया जा रहा चिह्नित गोरखपुर। फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी कशीफ खान उर्फ कशीफ सरदार को जिला कारागार का माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में प्रशासनिक आधार पर देवरिया जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने उसकी गतिविधियों से कारागार का माहौल प्रभावित होने की आशंका जताते हुए स्थानांतरण की संस्तुति की थी। वहीं, बेलघाट निवासी बदमाश मानवेंद्र सिंह को भी अंबेडकरनगर जेल भेजा गया है।रामगढ़ताल थाना पुलिस ने कशीफ खान को चार अप्रैल को मुंबई से गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लाने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया था। इसके बाद से वह जिला कारागार में बंद था। पुलिस के अनुसार, कशीफ फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड है। मामले में उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। जेल प्रशासन के अनुसार, कारागार में गुटबाजी करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले बंदियों को चिह्नित किया जा रहा है। इसी क्रम में मानवेंद्र सिंह को भी प्रशासनिक आधार पर अंबेडकरनगर जेल भेजा गया। इससे पहले पांच अन्य बंदियों को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित किया जा चुका है।जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि जेल में गुटबाजी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले बंदियों को चिह्नित कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासनिक स्तर से स्थानांतरण की कार्रवाई की जा रही है।

#TheMastermindBehindAFranchiseScamHasBeenTransferredToDeoriaForAttemptingToDisruptThePrisonAtmosphere. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 26, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: जेल का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में फ्रेंचाइजी ठगी का मास्टरमाइंड देवरिया भेजा गया #TheMastermindBehindAFranchiseScamHasBeenTransferredToDeoriaForAttemptingToDisruptThePrisonAtmosphere. #VaranasiLiveNews