Siddharthnagar News: श्रीराम जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चौखड़ा में चल रहे विष्णु महायज्ञ और संगीतमयी श्रीराम कथा के तीसरे दिन रविवार की रात कथा व्यास बलराम ने भगवान श्रीराम जन्म की कथा का विस्तृत वर्णन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भरी भीड़ रही। कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।कथा वाचक बलराम दास ने कहा धरती पर भगवन श्रीराम के अवतार लेने के पांच कारण थे। प्रथम सनकादिओं के द्वारा जय व विजय को दिया गया श्राप, दूसरा जालंधर की पत्नी वृंदा के द्वारा विष्णु को श्राप, तीसरा भगवान विष्णु के द्वारा मनु और शतरूपा को पुत्र के रूप में आने का दिया गया वचन, चौथा नारद के द्वारा दिया गया श्राप और पांचवा कारण ब्राह्मणों ने राजा प्रताप भानु को राक्षस होने का श्राप दिया। इनका उद्धार करने के लिए परमात्मा को श्रीराम के रूप में अवतार लेना पड़ा और अधर्म का नाश कर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना की। कथा में श्रीराम जन्म का प्रसंग आते ही महिलाओं ने सोहर और मंगल गीत गाए, जिससे पूरा पंडाल राम मय हो गया। इस अवसर पर अमृतलाल कौशल, सोनी, मंटू गुप्ता, घनश्याम अग्रहरि, रवि कसौधन, रामू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

#SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 01:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SIDDHARTHNAGAR NEWS



Siddharthnagar News: श्रीराम जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता #SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews