Kotdwar News: जेएनवी में रिक्त 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री परीक्षा सात को
सतपुली। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरासैंण पौड़ी गढ़वाल में सत्र 2026-27 में 9वीं और 11वीं के रिक्त सीटों के लिए (पार्श्व प्रवेश) लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा शनिवार सात फरवरी को स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। प्राचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि नौवीं कक्षा के लिए 262 व 11वीं के लिए 70 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। सभी परीक्षार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ढाई घंटे की प्रवेश परीक्षा 11:15 से 1:45 बजे तक आयोजित की जाएगी जिसके लिए सभी परीक्षार्थियों का 10 बजे तक विद्यालय परिसर में पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपना आधार कार्ड या कोई अन्य निवास प्रमाण पत्र भी साथ लाएं। यदि आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में जन्मतिथि भिन्न हो तो जन्म प्रमाणपत्र भी साथ लाएं। संवाद
#TheLateralEntryExaminationForVacantSeatsInClasses9thAnd11thAtJNVWillBeHeldOnThe7th. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 15:56 IST
Kotdwar News: जेएनवी में रिक्त 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री परीक्षा सात को #TheLateralEntryExaminationForVacantSeatsInClasses9thAnd11thAtJNVWillBeHeldOnThe7th. #VaranasiLiveNews
