Mandi News: साहो के अधोटू गांव में न बिजली न पानी
ग्रामीणों ने दी समाधान न होने पर दी प्रदर्शन की चेतावनीविभागों पर लगाया समस्या की अनदेखी का आरोपसंवाद न्यूज एजेंसीसाहो (चंबा)। विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत साहो (पधर) के अधोटू गांव में बिजली और पेयजल की गंभीर समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लंबे समय से दोनों मूलभूत सुविधाओं के बाधित रहने से ग्रामीणों में संबंधित विभागों के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।ग्रामीणों मनोज कुमार, पवन कुमार, जागीर सिंह, लक्की, संजू, अजीत सिंह, कर्म चंद, खुशवंत आदि ने बताया कि गांव का बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति ठप है। इससे घरेलू कार्यों के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई और दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलकर बिजली व्यवस्था बहाल की जाए, वहीं पेयजल आपूर्ति भी शीघ्र सुचारु की जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे मजबूर होकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाले हालात की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि जल्द लोगों की समस्या का समाधान करने की विभाग कोशिश कर रहा है।
#TheJourneyRemainedIncomplete #YetTheFullFareWasCollected. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 16:19 IST
Mandi News: साहो के अधोटू गांव में न बिजली न पानी #TheJourneyRemainedIncomplete #YetTheFullFareWasCollected. #VaranasiLiveNews
