Mandi News: युवाओं और बुजुर्गों के बीच की दूरी कम करेगा अंतर पीढ़ीगत बंधन कार्यक्रम
अपने बुजुर्गों के लिए समय निकालें : नेगीसंवाद न्यूज एजेंसी सुंदरनगर (मंडी)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सुंदरनगर में अंतरपीढ़ीगत बंधन विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम वीरवार को आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और बुजुर्गों के बीच बढ़ते संवाद के अंतर को कम करना और आपसी संबंधों को सहभागिता के माध्यम से मजबूत बनाना रहा।कार्यक्रम में एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं काे आह्वान करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं के पास समय की कमी है, लेकिन उन्हें अपने बुजुर्गों के लिए समय निकालना चाहिए। जिला कल्याण अधिकारी समीर और तहसील कल्याण अधिकारी विक्रांत जग्गा ने बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बुजुर्गों के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
#The'IntergenerationalBonding'ProgramWillBridgeTheGapBetweenTheYouthAndTheElderly. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 15:51 IST
Mandi News: युवाओं और बुजुर्गों के बीच की दूरी कम करेगा अंतर पीढ़ीगत बंधन कार्यक्रम #The'IntergenerationalBonding'ProgramWillBridgeTheGapBetweenTheYouthAndTheElderly. #VaranasiLiveNews
