Siddharthnagar News: मौसम की मार...बूढ़े-बच्चे सब वायरल के हो रहे शिकार
संवाद न्यूज एजेंसीसिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवाएं दी गई। मेले में वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इसमें बुजुर्ग और बच्चे दोनों शामिल रहे। उन्हें मौसम के उतार-चढ़ाव से बचाव की सलाह दी गई। वहीं, गंभीर समस्या से पीड़ित मिलने वाले मरीजों को हायर सेंटर में दिखाने की के लिए कहा गया। स्वास्थ्य मेले में मौसम के असर से बीमार होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकराहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 64 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। अधीक्षक अविनाश चौधरी ने बताया कि मरीजों की चिकित्सकों की ओर से गहन जांच की गई है। शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरियागंज नगर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 23 मरीजों का निशुल्क उपचार कर जरूरी सलाह दी गई है। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवा दी। आरोग्य मेले में कुल 26 मरीज पहुंचे।महदेवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नौगढ़ ब्लाॅक क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा बाजार पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 24 मरीजों को जांच करके दवा दी गई।
#SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 00:09 IST
Siddharthnagar News: मौसम की मार...बूढ़े-बच्चे सब वायरल के हो रहे शिकार #SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
