Bareilly News: मुंहबोले भाई ने बहन के घर जाकर किया हंगामा, खुद को छुरी मारी

जबरन रिश्ता जोड़ने से परेशान युवती ने कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तारनवाबगंज। युवती का मुंहबोला भाई बनकर जबरन रिश्ता जोड़ने वाले ने उसके घर जाकर हंगामा किया। इसके बाद सब्जी काटने वाले छुरी से खुद को घायल करके युवती को फंसाने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नवाबगंज के एक गांव की युवती उत्तराखंड के एक संस्थान में काम करती थी। युवती ने कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि उसके साथ हल्द्वानी निवासी 52 साल का शख्स भी काम करता था। वह सार्वजनिक तौर पर उसे बहन कहने लगा। बाद में नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की तो परेशान युवती ने अपना तबादला बरेली करा लिया। हालांकि उसके व्यवहार में तब्दीली नजर नहीं आई। शनिवार को युवती अपने गांव आई हुई थी। आरोप है कि कथित शख्स कार से आया और युवती का हाथ पकड़कर बोला कि वह उससे प्रेम करता है। कहा कि उसे बहन यूं ही कहता था, वह उसे प्रेमिका बनाएगा। इस हालात में युवती व उसके परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने सब्जी काटने वाली छुरी से अपने ही पेट पर दो हल्के वार कर लिए। युवती को धमकाने लगा कि अब वह उसे फंसवा देगा। सूचना पर आई यूपी 112 पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का रविवार को चालान किया जाएगा। संवाद

#TheIll-manneredBrotherWentToHisSister'sHouseAndCreatedARuckus #StabbedHimself #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 18, 2026, 03:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: मुंहबोले भाई ने बहन के घर जाकर किया हंगामा, खुद को छुरी मारी #TheIll-manneredBrotherWentToHisSister'sHouseAndCreatedARuckus #StabbedHimself #VaranasiLiveNews