Delhi NCR News: जन औषधि केंद्र से दवा खरीदेगा अस्पताल

नई दिल्ली। अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल जरूरी दवाओं की खरीद जन औषधि केंद्र से करेगा। इस संबंध में अस्पताल ने सार्वजनिक सूचना जारी की है। दवाओं की खरीद को लेकर जन औषधि केंद्रों से कोटेशन मंगाए गए हैं। सूचना के अनुसार यह खरीद स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय के निर्देशों के तहत की गई है।अस्पताल अलग-अलग 23 प्रकार की दवाओं की खरीद करेगा। इसमें एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन से लेकर ट्रामाडोल, सैल्बुटामोल नेबुलाइजर सॉल्यूशन समेत चिकित्सा उत्पाद भी शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन ने इच्छुक जन औषधि केंद्रों को पांच दिन के भीतर चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय को कोटेशन भेजने को कहा है। ब्यूरो

#TheHospitalWillPurchaseMedicinesFromTheJanAushadhiKendra. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 19:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: जन औषधि केंद्र से दवा खरीदेगा अस्पताल #TheHospitalWillPurchaseMedicinesFromTheJanAushadhiKendra. #VaranasiLiveNews