Rishikesh News: गुरूद्वारा प्रबंधक और क्षेत्र के लोगों ने यू-टर्न बंद करने का किया विरोध

जौलीग्रांट। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा शाहीदां सिंघा नुन्नावाला और क्षेत्र के लोगों ने देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुद्वारे के पास यू-टर्न को बंद करने का विरोध करते हुए क्षेत्रीय सांसद से गुहार लगाई है।गुरुद्वारा शाहीदां सिंघा नुन्नावाला से जुड़े प्रबंधक और क्षेत्रीय लोगों ने क्षेत्रीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर कहा कि गुरुद्वारे में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में होती है। गुरुद्वारे के समीप हाइवे पर यू-टर्न बंद करके करीब दो किलोमीटर दूर अंडरपास बनने से लोगों और श्रद्धालुओं को दो किलोमीटर दूर से घूमकर आना पड़ेगा। इससे श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में सांसद को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। सांसद ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभासद सुरेश सैनी, भाजपा नेता रामकिशन, कश्मीर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

#TheGurudwaraManagerAndThePeopleOfTheAreaProtestedAgainstTheClosureOfTheU-turn. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: गुरूद्वारा प्रबंधक और क्षेत्र के लोगों ने यू-टर्न बंद करने का किया विरोध #TheGurudwaraManagerAndThePeopleOfTheAreaProtestedAgainstTheClosureOfTheU-turn. #VaranasiLiveNews