Agra News: दंगल में आ सकते हैं द ग्रेट खली

आगरा। खेरागढ़ में आयोजित होने वाले विशाल कुश्ती दंगल में 21 अगस्त को विश्व प्रसिद्ध रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के शामिल होने की संभावना है। उनके आने की संभावना को देखते हुए लोगों में उत्साह है। दंगल में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के नामी पहलवान दांवपेच दिखाएंगे। खेरागढ़ पंचायत अध्यक्ष एवं दंगल के आयोजक सुधीर गर्ग ने कहा कि देश के नामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। विश्व प्रसिद्ध रेसलर ग्रेट खली से भी संपर्क में हैं। अंतिम सहमति का इंतजार है। दंगल के लिए युवाओं और कुश्तीप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

#TheGreatKhaliMightAppearInDangal. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 03:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: दंगल में आ सकते हैं द ग्रेट खली #TheGreatKhaliMightAppearInDangal. #VaranasiLiveNews