Chamba News: चीह की ग्रामसभा कोरम के अभाव में स्थगित
हिमगिरि (चंबा)। ग्राम पंचायत चीह की पहली ही ग्रामसभा में ग्रामीणों की बेरुखी देखने को मिली। ग्रामसभा के लिए 116 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी लेकिन दोपहर दो बजे तक करीब 70 ग्रामीण ही पहुंच सके। आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण ग्रामसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। अब अगली ग्रामसभा नियमानुसार 15 दिन बाद आयोजित की जाएगी।पंचायत सचिव कमल देव ने बताया कि कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार अब 15 दिन बाद दोबारा ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में भाग लेकर पंचायत के विकास से जुड़े निर्णयों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।ग्रामसभा के दौरान कुछ ग्रामीणों ने जलपान की व्यवस्था नहीं होने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि सरकार के प्रावधानों के अनुसार ग्रामसभा में प्रति व्यक्ति 50 रुपये तक की राशि जलपान के लिए निर्धारित की गई है। ऐसे में इसकी व्यवस्था होनी चाहिए थी। इस पर पंचायत सचिव कमल देव ने बताया कि फिलहाल पंचायत के पास इस मद में खर्च करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं है। ग्रामसभा में पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, उपप्रधान सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा गजिंदर सिंह, सेवक राम, नजीर मोहम्मद, टेक चंद, चुन्नी लाल, ठाकुर दास सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। हालांकि, कोरम पूरा न होने से पंचायत के विभिन्न विकासात्मक और जनहित के प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी।
#TheGramSabhaMeetingWasAdjournedDueToALackOfQuorum. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 17:02 IST
Chamba News: चीह की ग्रामसभा कोरम के अभाव में स्थगित #TheGramSabhaMeetingWasAdjournedDueToALackOfQuorum. #VaranasiLiveNews
