Bareilly News: रात में लापता हुई बच्ची एक किलोमीटर दूर मिली

नवाबगंज। खेत में शनिवार रात लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची तौसीबा एक किलोमीटर दूर गांव के किसान बंटू के ट्यूबवेल पर टाट की बोरी पर सोती मिली। गांव अधकटा नजराना निवासी मुस्तफा शनिवार रात खेत में थ्रेसर से गेहूं निकाल रहे थे। उनकी पत्नी नईमा बानो ने पास में ही तौसीबा को सुलाया था। कुछ समय बाद देखा तो वह लापता थी। परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस ने बच्ची की तलाश की। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। बच्ची मिल गई है। किसान ने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्ची से पूछताछ के बाद उसको परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच कर रही है कि बच्ची इतनी दूर कैसे पहुंची इसके लिए सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।

#TheGirlWhoWentMissingAtNightWasFoundAKilometerAway. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: रात में लापता हुई बच्ची एक किलोमीटर दूर मिली #TheGirlWhoWentMissingAtNightWasFoundAKilometerAway. #VaranasiLiveNews