Gurugram News: एसआईआर की अवधि बढ़ने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, एक शिक्षक पर कई कक्षाओं की जिम्मेदारी

50 प्रतिशत से अधिक शिक्षक बीएलओं की ड्यूटी में व्यस्त शिक्षक संगठनों ने शिक्षा कार्य प्रभावित होने पर जताई चिंता संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। एसआईआर अभियान की अवधि 24 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसका असर अब जिले के सरकारी स्कूलों की पढ़ाई के साथ-साथ दाखिला अभियान पर भी पड़ने लगा है। कई स्कूलों में 50 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी हुई है। ऐसे में एक शिक्षक को तीन से चार कक्षाएं संभालनी पड़ रही हैं। शिक्षक संगठनों ने भी शिक्षा कार्य प्रभावित होने पर चिंता जताई है।शिक्षकों का कहना है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है और स्कूलों में नियमित पढ़ाई के साथ प्रवेश अभियान भी चल रहा है। सरकारी स्कूलों में दाखिले की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। ऐसे में शिक्षकों के बीएलओ ड्यूटी में होने से नए विद्यार्थियों के प्रवेश, दस्तावेजों की जांच और अन्य जरूरी काम समय पर करना मुश्किल हो रहा है। शिक्षक संगठनों ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से राहत दी जाए या फिर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि शिक्षकों का मुख्य कार्य बच्चों को पढ़ाना और स्कूलों में दाखिला अभियान को सफल बनाना है। यदि लंबे समय तक यही स्थिति रही तो पढ़ाई के साथ-साथ प्रवेश अभियान भी प्रभावित हो सकता है।--------------बीएलओ ड्यूटी की वजह शिक्षक स्कूल में नही जा पा रहे हैं। पिछले दो महीने से शिक्षक स्कूलों से नदारद है। सरकार जहां स्कूल विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है ऐसे गैर शैक्षणिक कार्यों के चलते स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ने की बजाय और घटेगी। - अशोक, राजकीय प्राथमिक संघ प्रधान, गुरुग्राम।

#TheExtensionOfTheSIRPeriodHasAffectedSchoolEducation #WithOneTeacherHandlingMultipleClasses. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 18:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: एसआईआर की अवधि बढ़ने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, एक शिक्षक पर कई कक्षाओं की जिम्मेदारी #TheExtensionOfTheSIRPeriodHasAffectedSchoolEducation #WithOneTeacherHandlingMultipleClasses. #VaranasiLiveNews