Sonipat News: हनुमान-विभीषण संवाद से भक्ति व समर्पण का दिया संदेश

सोनीपत। श्री राम परिवार संस्था की ओर से सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में श्रीसुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन और रामकथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मिलन जुनेजा के सहयोग से हुआ। इस अवसर पर ओपी अरोड़ा ने श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड में वर्णित हनुमान-विभीषण संवाद सुनाया। उन्होंने बताया कि यह प्रसंग भक्ति, समर्पण और शरणागति का अद्भुत संदेश देता है। लंका में हनुमान को विभीषण के घर पर भगवान श्रीराम के प्रतीक और तुलसी का पौधा देखकर आश्चर्य हुआ। इसके बाद दोनों के बीच हुई भेंट में विभीषण ने अपनी शंका व्यक्त करते हुए कहा कि राक्षस कुल में जन्म लेने के कारण क्या उन्हें भगवान श्रीराम की कृपा मिलेगी। इस पर हनुमान ने कहा कि प्रभु श्रीराम का स्वभाव शरण में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि सच्चे भक्त की पहचान उसके कुल या स्थान से नहीं बल्कि प्रभु के प्रति उसके प्रेम और समर्पण से होती है। कार्यक्रम में सूरजकांत, ललित बत्रा, अशोक, ईशांत, जतिन, महेश पांडे, रमाकांत, मुकेश आनंद, मेहर चंद, महेश सपड़ा, कमल, रामनिवास मौजूद रहे।

#TheDialogueBetweenHanumanAndVibhishanaConveysAMessageOfDevotionAndSurrender. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 19:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: हनुमान-विभीषण संवाद से भक्ति व समर्पण का दिया संदेश #TheDialogueBetweenHanumanAndVibhishanaConveysAMessageOfDevotionAndSurrender. #VaranasiLiveNews