देश हर स्तर पर पिछड़ा रहा, मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं : पुंडीर

नवल चुने हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष संवाद न्यूज एजेंसीमंडी। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति सभागार में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का 21वां जिला सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। इसमें मंडी के 13 खंडों से करीब 90 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने 35 वर्षों की यात्रा साझा करते हुए देश में मूलभूत सुविधाओं की कमी और युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताई। ज्वाय ऑफ लर्निंग फाउंडेशन की अंशु माला गुप्ता और डॉ. आरके शर्मा ने पर्यावरण बदलाव और उसके प्रभावों पर जानकारी दी। सुमित्रा चंदेल ने महिला स्वास्थ्य व भेदभाव पर विचार रखे, जबकि युवा बचाओ अभियान व मानसिक स्वास्थ्य सत्र में एनआर ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, डीपी गुप्ता, जोगिंद्र वालिया व सत्यवान पुंडीर ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें नवल किशोर अध्यक्ष चुने गए। भोला दत्त व ललित उपाध्यक्ष, गजेंद्र सचिव, रीना कोषाध्यक्ष तथा नंदलाल, लाल मन व सेवक राम सह सचिव बने। कार्यकारिणी में सुनीता पटियाल, मोहन भारती, देविंद्रा, डिंपल, खूबेराम, ज्ञान वर्मा, मीरा, निशा, शीला, निशा देवी, राजेंद्र सिंह, गोपाल, भावना व कांता शामिल रहीं।

#TheCountryIsLaggingBehindAtEveryLevel #BasicFacilitiesAreNotAvailable:Pundir #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 18:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




देश हर स्तर पर पिछड़ा रहा, मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं : पुंडीर #TheCountryIsLaggingBehindAtEveryLevel #BasicFacilitiesAreNotAvailable:Pundir #VaranasiLiveNews